मनोरंजन मसाला
अर्जुन कपूर ने शेयर किया ये क्यूट वीडियो, तेजी से हो रहा है वायरल
वीडियो इतना मजेदार है कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति और एक बच्चा मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगता है कि ये दोनों बाप-बेटे हैं।

Arjun Kapoor shares a cute video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति और एक बच्चा मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर लगता है कि ये दोनों बाप—बेटे हैं। यह वीडियो इतना मजेदार है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक बच्चे के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फर्श पर पड़े गद्दे के एक सिरे पर बच्चा बैठा हुआ है। गद्दे के दूसरे सिरे पर वह व्यक्ति गिरता है जिससे वह बच्चा उछल पड़ता है। इस सब में बच्चे को काफी मजा आता है। वह बच्चा उठकर फिर से गद्दे पर चढ जाता है। वह शख्स फिर से गद्दे पर गिरता है जिससे बच्चा एक बार फिर उछल जाता है।
वीडियो के साथ अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कैप्शन में लिखा है, छोटी छोटी खुशियां। यह वीडियो काफी प्यारा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के शेयर किये हुए वीडियो को अभी तक पांच लाख 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसपर लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ज्यादातर लोगा इस वीडियो को क्यूट और फनी बता रहे हैं।