मनोरंजन मसाला
#DontLeaveMeChallenge: नोरा फतेही ने शेयर किया ये मजेदार वीडियो, तेजी से हो रहा है वायरल
Nora Fatehi Funny Video: नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर किया है। इस वीडियो में वह डांस नहीं बल्कि मस्ती करती दिख रही हैं।

मुंबई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने बेहतरीन डांंस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। पिछले करीब एक साल में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स किए और वे सभी सुपरहिट रहे। अपने डांस और आइटम नंबर्स के अलावा नोरा फतेही अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो (Nora Fatehi Dance) सामने आया था, जिसमें वह ‘गर्मी सॉन्ग’ (Garmi Song) पर धमाकेदार डांस करती नजर आईं थीं। अब नोरा फतेही ने एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर किया है। इस वीडियो (Video) में वह डांस नहीं बल्कि मस्ती करती दिख रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी डांस वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कोई डांस वीडियो नहीं बल्कि एक मस्तीभरा वीडियो (Funny Video) शेयर किया है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करत हुए उन्होंने लिखा है, ‘यह मजेदार था। किसको इसका पार्ट 2 चाहिए?’ (this was fun LOL #Dontleavemechallenge Who wants a part 2 LOL?). उनका यह वीडियो दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। नोरा फतेही के इस वीडियो को अभी तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा के फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही आई फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में नोरा फतेही ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनका ‘गर्मी सॉन्ग’ जबरदस्त हिट हुआ था। इससे पहले ‘साकी-साकी’, ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘दिलबर’ और ‘कमरिया’ जैसे गानों ने भी खूब धूम मचाई थी। फिल्मों में आने से पहले नोरा फतेही ‘बिग बॉस’ में नजर आई थीं और वहीं से उन्हें एक अलग पहचान मिली।