ताज़ा तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज़ के जरिए बताया कैसा रहा है साल 2020, देखिए
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ फोटोज़ के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि अभी तक यह साल 2020 कैसा रहा है।

साल 2020 बहुत से लोगों के लिए मुसीबत भरा रहा है। जहां कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के लोग परेशान हैं वहीं तरह—तरह की प्रकृतिक और गैर प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। ऐसे में तमाम लोग साल 2020 को बेहद खराब बता रहे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी कुछ फोटोज़ के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि अभी तक यह साल 2020 कैसा रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में 6 तस्वीरें और तीन जीआईएफ हैं। तीनों जीआईएफ एक जैसी ही हैं। हर एक फोटो और जीआईएफ पर एक—एक महीने का नाम लिखा है। हर महीने के लिए अलग—अलग एक्सप्रेशन की फोटो लगाई गई है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का शेयर किया हुआ फोटो कोलाज आप यहां देख सकते हैं।
2020. Same @ReeseW pic.twitter.com/5Th8bAkaq3
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 6, 2020
जनवरी के फोटो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इस कोलाज में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फरवरी में चिंतित, मार्च में परेशान, अप्रैल में दुखी, मई में बहुत दुखी और जून में बेहद गंभीर मुद्रा में नज़र आ रही हैं। इसके अलावा जुलाई, अगस्त और सितंबर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने सर पर कांच का गिलास तोड़ती दिख रही हैं।
ऐसी ही और भी रोचक ख़बरें पाने के लिए फेसबुक और ट्विटर पर Trolling Trends से जुड़ें