सच या झूठ
Fact Check: फेक है भारत में PUBG बैन होने की ख़बर, यहां जानिये पूरी सच्चाई
सोशल मीडिया पर खबर फैली हुई है कि भारत में बैन होने वाले 59 ऐप्स की लिस्ट में PUBG Mobile का नाम भी शामिल है। जानिये सच…

Is PUBG Mobile banned in India?: भारत सरकार ने चीन के 59 मोबाइल ऐप्स पर देश में प्रतिबंध लगा दिया है। माना जा रहा है कि गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर बढ़ते गतिरोध के चलते मोदी सरकार ने ये बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर ये खबर फैल गई की बैन होने वाले 59 ऐप्स की लिस्ट में PUBG Mobile का नाम भी शामिल है। यहां तक कि कुछ न्यूज साइट्स पर भी PUBG Mobile को बैन होने वाली ऐप्स में शामिल बताया गया।
मशहूर मोबाइल गेम पबजी के भारत में बैन होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई मैसेज वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ न्यूज़ साइट्स पर भी 59 ऐप्स के बैन होने की खबर में पबजी का नाम दिया गया है। ऐसी ही एक खबर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रीजनल न्यूज़ चैनल आईबीसी 24 (IBC24) की वेबसाइट (https://www.ibc24.in/) पर भी हमें मिली। खबर में लिखा गया, ‘भारत में 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दी गई है। जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें टिकटॉक, पबजी, यूसी ब्राउजर, शेयर इट आदि एप्स हैं।’ इस खबर में पबजी का नाम देखकर हमें लगा कि इस संबंध में सही जानकारी आप तक पहुंचानी चाहिए। इसलिए हमने इसकी पड़ताल की।

सरासर गलत है खबर
केंद्रीय सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय की ओर से 59 ऐप्स की लिस्ट जारी की गई है और बताया गया है कि सरकार ने इन 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। हमने उस लिस्ट में PUBG Mobile का नाम खोजने की कोशिश की। लेकिन हमें उस लिस्ट में कहीं भी ये नाम नहीं मिला। मिलता भी कैसे, जब ये मशहूर गेम बैन ही नहीं किया गया। सरकार की ओर से जारी की गई बैन की गई ऐप्स की लिस्ट में पबजी का नाम न होना ही इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि पबजी को भारत में बैन (PUBG Mobile banned in India) नहीं किया गया है। अर्थात पबजी के बैन होने की खबर सरासर गलत (Fake) है।
आप किसी और ऐप के बारे में ऐसी फर्जी खबर (Fake News) का शिकार न हों इसके लिए हम बैन की गई 59 ऐप्स की सूची यहां दे रहे हैं। इन 59 ऐप्स के अलावा और कोई ऐप सरकार ने बैन नहीं की है। आप इस सूची को सेव कर लें और दूसरों तक भी ये सही जानकारी पहुंचाएं, ताकि कोई किसी झूठी खबर को सच न मान बैठे।
ये है बैन की गई ऐप्स की लिस्ट:
- TikTok
- Shareit
- Kwai
- UC Browser
- Baidu map
- Shein
- Clash of Kings
- DU battery saver
- Helo
- Likee
- YouCam makeup
- Mi Community
- CM Browers
- Virus Cleaner
- APUS Browser
- ROMWE
- Club Factory
- Newsdog
- Beutry Plus
- UC News
- QQ Mail
- Xender
- QQ Music
- QQ Newsfeed
- Bigo Live
- SelfieCity
- Mail Master
- Parallel Space
- Mi Video Call – Xiaomi
- WeSync
- ES File Explorer
- Viva Video – QU Video Inc
- Meitu
- Vigo Video
- New Video Status
- DU Recorder
- Vault- Hide
- Cache Cleaner DU App studio
- DU Cleaner
- DU Browser
- Hago Play With New Friends
- Cam Scanner
- Clean Master – Cheetah Mobile
- Wonder Camera
- Photo Wonder
- QQ Player
- We Meet
- Sweet Selfie
- Baidu Translate
- Vmate
- QQ Security Center
- U Video
- QQ Launcher
- V fly Status Video
- Mobile Legends
- DU Privacy
- QQ International