ट्रेंडिंग तड़का
अरविंद केजरीवाल ने नहीं लगाया ‘वंदे मातरम’ का नारा! मनोज तिवारी ने साधा निशाना
भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे नहीं लगाए।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ अपना सम्बोधन समाप्त किया। प्रधानमंत्री के साथ वहां उपस्थित सभी लोगों ने भी ये नारे लगाए। लेकिन भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां पर ये नारे नहीं लगाए।
मनोज तिवारी ने एक वीडियो ट्वीट की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम का जयघोष करवा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सभी लोग वंदे मातरम बोल रहे हैं लेकिन एक शख्स चुपचाप बैठा हुआ है। मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ”आज लालकिले की प्राचीर से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने “भारत माता की जय” का जयघोष करवाया.. पता नहीं इस एक शख़्स को भारत माता की जय से क्या तकलीफ है? ये कहीं आप तो नहीं अरविंद केजरीवाल जी?”
आज लालकिले की प्राचीर से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने “भारत माता की जय” का जयघोष करवाया.. पता नही इस एक शख़्स को भारत माता की जय से क्या तकलीफ है ?
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) August 15, 2020
ये कहीं आप तो नही @ArvindKejriwal जी?? pic.twitter.com/5LpI4I8iZK
बता दें कि लाल किले पर हर साल की तरह उतनी भीड़भाड़ तो नहीं रही लेकिन फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कुछ चुनिंदा लोग लाल किले पर उपस्थित रहे।
नोट: हम मनोज तिवारी द्वारा ट्वीट की गई वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
ऐसी ही और भी रोचक ख़बरें पाने के लिए Trolling Trends से फेसबुक और ट्विटर पर जुड़ें , साथ ही Google News और DailyHunt Apps पर भी हमें Follow करें।