वायरल बवाल
क्या RBI ने जारी किए हैं नए सिक्के? जानिए वायरल हो रही तस्वीरों का सच
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि RBI ने कुछ नए सिक्के लॉन्च किए हैं। जानिए इस दावे का सच।

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कुछ सिक्के दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये नए सिक्के हैं जिन्हें रिज़र्व बैंक (RBI) ने जारी किया है। ट्रोलिंग ट्रेंड्स की टीम ने इस वायरल दावे की सच्चाई जानने की कोशिश की है।
क्या है दावा?
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि “रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 60 रुपए, 75 रुपए, 100 रुपए, 200 रुपए, 125 रुपए, 500 रुपए और 1000 रुपए के नए सिक्के।” वायरल हो रहे दावे में यह भी कहा गया है कि ये सिक्के रिजर्व बैंक ने 20 जुलाई को लॉन्च किए हैं।
60 rupees,75 rupees,100 rupees,200 rupees,
— Jtv (@Jtv46507779) July 20, 2020
125 rupees,500 rupees &1000 rupees coin
Recently lunched by RBI (20.07.2020) pic.twitter.com/G4UmTCHz7F
हमने की पड़ताल
हमने वायरल हो रहे इस दावे के सम्बंध में इंटरनेट पर काफी सर्च किया लेकिन इससे जुड़ी कोई खबर हमें नहीं मिली। इसके बाद हमने रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर इस दावे के सम्बंध में खोजबीन की। वहां भी RBI द्वारा नए सिक्के लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। RBI ने 26 जून, 2019 को एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि वर्तमान में 50 पैसा, 1 रुपया, 2 रुपया-, 5 रुपया और 10 रुपए के सिक्के चलन में हैं। इसके बाद RBI की वेबसाइट पर नए सिक्कों से जुड़ा कोई अपडेट नहीं है।
निष्कर्ष
ट्रोलिंग ट्रेंड्स की पड़ताल में यह सामने आया है कि RBI द्वारा 60 रुपए, 75 रुपए, 100 रुपए, 200 रुपए, 125 रुपए, 500 रुपए और 1000 रुपए के नए सिक्के लॉन्च किए जाने का दावा झूठा है। RBI की तरफ से ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।